e-Rupee Kya hai?

e-Rupee kya hai?, Sbi e-Rupee,
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गवर्नमेंट ने लांच कर दी है e-Rupee जो है इंडिया की ऑफिशियल डिजिटल करेंसी। आप इसे इंडिया का बिटकॉइन समझ सकते हैं।

1000124475
Image of e-Rupee by www.theupdatepro.com

तो आज के इस पोस्ट में समझेंगे की…

  • e-Rupee क्या है?
  • इसे कैसे इस्तमाल करते हैं?
  • इसके क्या फायदे और नुकसान है? और
  • यह नॉर्मल यूपीआई या वॉलेट से कैसे अलग है?
  • क्या इसमें ₹2000 का नोट चलता है?
  • इसमें छुट्टे कैसे मिलते हैं?
  • क्या मैंने जो नोट अपने दोस्त को भेजा उसके पास क्या वही नोट पहुंचते हैं? और लास्ट में जानेंगे
  • क्या R.B.I आपकी हर ट्रांजैक्शन पर नजर रख सकता है?

e-Rupee Kya hai? What is e-Rupee?

इसमें तीन तरह के Rupee हैं जो आप अलग-अलग समझने वाले हैं।

  • e-Rupee
  • Digital Currency
  • CBDC ( Central Bank digital currency )

इस तीनो का मतलब समान ही है।

e-Rupee क्या होता है?


जैसे 500 रुपए का बैंक नोट होता है इसी तरह e-Rupee भी सोवरिंग बैंक करेंसी है जिसका मतलब इसे R.B.I जारी करता है। और ये R.B.I के बैलेंसशीट में एक दायित्व के रूप में दिखाई परती है। जिस तरह आप बैंक के द्वारा दिए गए नोट को ले जाकर खरीदारी कर सकते हो उसी तरह e-Rupee ले जाकर आप खरीदारी कर सकते हैं।
क्युकी यह नोट सरकार और आरबीआई द्वारा लीगल टेंडर है। मतलब कानूनी मुद्रा है। आप यह नोट किसी को भी दोगे भुगतान के रूप में तो उसे वो स्वीकार करेगा। वापसी में समान देगा। बैंक के पास ले जाओगे तो ₹500 रुपए दोगे ₹100 के 5 नोट मांगोगे तो बैंक आपको देगा। उसी तरीके से e-Rupee या digital carency को ले जाकर आप पेमेंट कर सकते है और कोई भी व्यक्ति चाहे इंडिविजुअल हो या ऑर्गेनाइजेशन हो या फिर गवर्नमेंट हो वह जो वैल्यू स्टोर करनी है वह e-Rupee में कर सकता हैं। जैसे कि आप अपनी सैलरी e-Rupee में ले सकते हैं।

कोई भी वक्ति अब e-Rupee को ले जा सकते हैं चाहे बैंक के पास किसी बिजनेस के पास और उसके बदले आप कोई सामान मांगेंगे या उसके बदले अब कैश मांगेंगे या बैंक से FD या Demand Draft मांगेंगे तो वह आपको देना होगा जैसे की रेगुलर नोट हम लोग इस्तेमाल करते हैं।

e-Rupee की सबसे अच्छी बात है कि यह कैश की तरह है। आप इसे कैश की तरह ही किसी को दे सकते है। चाहे उसके पास बैंक अकाउंट हो या ना हो जिस तरह हम कैश बिना बैंक अकाउंट वाले व्यक्ति को भी दे सकते हैं इसी तरह e-Rupee भी काम करता है चाहे किसी के पास अगर बैंक अकाउंट हो या ना हो उसे हम e-Rupee दे सकते हैं।

अभी इस फीचर को पूरी तरह से लॉन्च नहीं किया गया है इसके बारे में विस्तार से हम आगे पढ़ेंगे।

सरकार से इसलिए लाना चाहती है हम जो नोट इस्तमाल करते हैं उसे प्रिंट करने में और डिजिटल पेमेंट के ट्रांजैक्शन वेरिफिकेशन में जो लागत आती है वह काम हो जाए।

जैसे हमने शुरू में पढ़ा था कि e-Rupee को आप इंडिया का बिटकॉइन समझ सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कि..

What is the difference between e-Rupee and Bitcoin? e-Rupee में और Bitcoin में क्या फर्क है?

1- e-Rupee
2- Bitcoin

1- e-Rupee

  • यह एक Centralised Currency हैं। जो प्राइवेट ब्लॉकचेन का इस्तमाल करती है।
  • यह आरबीआई के द्वारा कंट्रोल है।
  • आरबीआई इसके डेटा को ट्रांजैक्शन को देख सकता है।
  • जो भारतीय सरकार के द्वारा लीगल टेंडर है।
  • e-Rupee में आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। ( बिटकॉइन को निकालने के लिए 30% का टैक्स देना पड़ता है उस तरह का टैक्स नहीं देना पड़ता है।)

2- Bitcoin

  • Bitcoin एक Decentralised Currency हैं। जो पब्लिक ब्लॉकचेन का इस्तेमाल करती है।
  • बिटकॉइन को कोई सिंगल आर्गेनाईजेशन कंट्रोल नहीं करता है।
  • बिटकॉइन का कोई इंट्रिसिक वैल्यू नहीं है।
  • भारत में बिटकॉइन एक लीगल टेंडर नहीं है। जैसे कि इंडिया में अगर बिटकॉइन का भाव ऊपर नीचे होता है और आप इसे बेचते हैं और उससे आपको प्रॉफिट होता है और आप उसे निकलते हैं तो उसे पर आपको 30% का टैक्स देना होता है।

What does e-Rupee look like? e-Rupee दिखता कैसा है?

e-Rupee एक डिजिटल करेंसी है तो यह वास्तविक एक नंबर के माध्यम या कोड के रूप में है और यह आरबीआई के सर्वर में एक कोड के माध्यम में होगा। पर फिर भी आरबीआई ने बस औपचारिकता के लिए e-Rupee के कुछ चित्र जारी किए हैं।
e-Rupee भी वैसे ही दिखते हैं जैसे रियल वाले नोट दिखते उसमें भी 50 पैसे और 1 रुपए के सिक्के जारी किए गए हैं। और ₹2 से लेकर ₹2000 तक के नोट हैं जैसा कि आप नीचे इमेज में देख सकते हैं।

1000124483
e-Rupee look like www.theupdatepro.com

जिस तरह से रेगुलर नोट पर आपको आरबीआई लिखा हुआ और गवर्नर के सिग्नेचर मिलेंगे उसी तरीके से यहां पर भी आपको देखनेऔर आपके दोनों नोट पर यह लिखा मिलेगा।

मैं धारक को x रुपए अदा करने का वचन देता हूं।

1000124485
e-Rupee images by www.theupdatepro.com

इसको रेगुलर नोट के जैसे ही बनाया गया है ताकि आपको e-Rupee में कुछ अलग न लगे।हमारे पास जो पेपर वाले मुद्रा होते हैं उसे नोट बोला जाता है और जो डिजिटल करेंसी है e-Rupee उसे टोकन बोला जाता है। जैसे की ₹500 के नोट को ₹500 का टोकन कहा जाता है।

How to use digital e-Rupee? e-Rupee का इस्तेमाल कैसे करें?

डिजिटल e-Rupee को इस्तमाल करने के लिए आपको चाहिए एक digital e-Rupee App उसके लिए आप अपने प्ले स्टोर या एप स्टोर पर सर्च करेंगे तो बहुत सारी एप्स देखने को मिल जाएंगे।

1000124482
Image e-Rupee playstore interface

इसमें मजेदार बात यह है कि जिसे अगर आप Phonepe, Paytm, Gpay इत्यादि का इस्तेमाल करते होंगे तो सभी में यूआई का डिजाइन अलग-अलग मिलता है लेकिन e-Rupee एप्स चाहे आप किसी भी बैंक का यूज कर रहे हैं सभी में आपको एक ही तरह का यूआई देखने को मिलेगा।

दोस्तों आपको बता दूं कि यह अभी Beta Age यानी की टेस्टिंग की प्रक्रिया में है तो अभी यह सभी यूजर्स के लिए रोल आउट नहीं हुआ है बहुत जल्द इसको सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।अगर फिर भी आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बैंक कुछ कस्टमर को इनविटेशन लिंक भेजना शुरू कर दिया है और अगर आपके पास इनविटेशन लिंक आया है तो आप ऐप लॉगिन करके इसका इस्तेमाल कर पाएंगे अगर आपके पास इनविटेशन नहीं आया है तो कुछ दिन आप इंतजार कर लीजिए बैंक जल्द ही आपको एक इनविटेशन भेजेगा जिसके बाद आप इस ऐप का उपयोग कर पाएंगे।यूपी से जुड़ी बहुत सारी जानकारी इस वेबसाइट पर देखने को मिलेंगे तो आप इस वेबसाइट को विकसित करते रहें हम आपको आईआरबी से जुड़ी बहुत सारी जानकारी देने वाले हैं।

FAQ – e-Rupee Kya hai? What is e-Rupee?

Question – क्या e-Rupee सेफ है?
Answer – हां यह e-Rupee बिलकुल सेफ है और इसे आरबीआई कंट्रोल करता है तो पूरी तरह से सेफ है।

Question – क्या e-Rupee का इस्तेमाल दुकान, मॉल, कैफे, रेस्टोरेंट, होटल इत्यादि में कर सकते हैं?
Answer – हां e-Rupee का इस्तेमाल हम सभी जगह पर कर सकते हैं जैसे हम डिजिटल पेमेंट करते हैं इस तरह से इसका इस्तेमाल कर सकते है।

Question – क्या e-Rupee को बिना बैंक अकाउंट वाले को भी भेज सकते हैं?
Answer – हां आप e-Rupee को बिना बैंक अकाउंट वाले व्यक्ति को भी भेज सकते हैं।

Question – क्या e-Rupee में ₹2000 का नोट चलता है।
Answer – हां e-Rupee में ₹2000 का नोट चल रहा है आगे सरकार ने ₹2000 का नोट बंद कर दिया है तो अभी इसमें अपडेट नहीं आया है अभी ₹2000 का नोट इसमें चल रहा है।

Question – क्या आरबीआई हमारी ट्रांजैक्शन पर नजर रखता है।
Answer – हां आरबीआई हमारी सभी ट्रांजैक्शन पर नजर रखता है।

निष्कर्ष- इस आर्टीकल में मैंने आप सभी को बताया e-Rupee बारे में जानकारी बताने की कोशिश किया हूँ। यह आर्टीकल आपको काफी पसंद आया होगा पसंद आया होगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमारे वेबसाइट theupdatepro.com पे लगातार विजिट करते रहें, आपके मन में किसी भी प्रकार की कोई सवाल यह सुझाव है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Important post –

True Balance Loan Apply Kaise Karen : ट्रू बैलेंस एप्प से लोन अप्लाई कैसे करें?

IPPB Loan Apply Kaise Kare : India Post Payment Bank Loan कैसे अप्लाई करें, जाने आवेदन परिक्रिया?

Google Pay App Se Loan Apply Kaise Karen : गूगल पे ऐप लॉन अप्लाई, मिलेगा 5 लाख तक का लॉन ऐसे करें अप्लाई?